Vimoh by Dr. Deepti Priya.

संक्षिप्त परिचय – कवयित्री डॉ. दीप्ति प्रिया डॉ. दीप्ति प्रिया, दरभंगा (बिहार) की मूल निवासी, अपनी पढाई रांची (झारखण्ड) और बेंगलुरु (कर्नाटक) में पूरी करके पिछले डेढ़ दशक से मनोविज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत हैं। विचार साहित्य की आधुनिक कवयित्री व लेखिका दीप्ति जी की, गत वर्षों में तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। उनकी हाल में प्रकाशित हिंदी कविता की पुस्तक “विमोह” मानव मन को उद्वेलित करने में सक्षम है। पुस्तक “विमोह” के संबंध में मेरे विचार “विमोह” यह पुस्तक लेखिका डॉक्टर दीप्ति प्रिया के द्वारा लिखा गई है। लेखिका ने बहुत ही सुंदर पुस्तक की रचना की है। ‘विमोह’ में आठ हिंदी कविता है, इन कविताओं में महाकाव्य महाभारत और श्रीमद्भगवद् गीता के रूपकों पर लिखा गया है। पुस्तक विमोह की कविताएं काव्य-कथा के शैली में लिखी हुई है और महाभारत के विषय से यह रोचक भी है, साथ में यह पुस्तक स्व के स्वरूप पर कुछ गहरे अर्थों को भी प्रस्तुत करने में सफल रही है। पुस्तक की सभी कविताएं मन को छू जाने वाली रचना है। जैसे की "वायु पुत्र लौट आएगा" इस कविता में प्यार है, ममता है जो आपके मन को छू जाएगी और ...